बॉलीवुड के शहंशाह Amitabh Bachchan अक्सर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें फैंस के साथ उनके पड़ोसी Nirmit Jesrani भी नजर आए। वीडियो में Nirmit ने अमिताभ की विनम्रता और लंबे समय से चली आ रही परंपरा की तारीफ की। वायरल होने के बाद अमिताभ की टीम ने Nirmit को 8 फरवरी 2026 को जलसा में मिलने के लिए बुलाया। इस मुलाकात में Nirmit को ऑटोग्राफ और फोटो भी मिले।