Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। फैंस की पसंदीदा ‘विरोश’ जोड़ी ने पारंपरिक कोडावा रीति-रिवाजों से शादी रचाई। शादी की रस्में सादगी और पारिवारिक माहौल में संपन्न हुईं। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें साझा कर अपने नए सफर की जानकारी दी। तस्वीरों में कपल पारंपरिक वेशभूषा में बेहद खुश नजर आया, जिस पर फैंस और सितारों ने जमकर बधाइयां दीं।