हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा और पार्ट-टाइम यूट्यूबर की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवती सोशल मीडिया कंटेंट बनाती थी और निजी संबंधों को लेकर मानसिक तनाव में थी। घटना से पहले उसने कुवैत में रह रही अपनी मां को ‘आई लव यू मम्मी’ लिखकर भावुक संदेश भेजा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट से शव बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।