Amitabh Bachchan ने एक बार फिर अपने मशहूर Sunday Darshan से फैंस का दिल जीत लिया। Mumbai स्थित अपने घर Jalsa के बाहर हजारों की संख्या में Fans उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंचे। इस बार Big B ने Gen Z Style में कैजुअल और ट्रेंडी लुक अपनाकर सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने हाथ हिलाकर और मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया। उनके सामने मौजूद भीड़ ने जोरदार तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया। हर रविवार की तरह इस बार भी Amitabh Bachchan का यह खास अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।