बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan एक ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। बिग बी ने हाल ही में एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे कुछ यूजर्स ने इशारों-इशारों में दिया गया बयान मान लिया। इसके बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में नाराज़गी जाहिर करते हुए उन्हें “नौटंकी मत कीजिए” और “हद में रहिए” जैसी प्रतिक्रियाएं दे डालीं। हालांकि कई फैंस उनके समर्थन में भी उतरे और कहा कि ट्वीट को गलत समझा जा रहा है। मामला अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है।