साउथ स्टार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी से पहले उदयपुर में जश्न तेज हो गया है। इसी बीच Anant Ambani अपनी पत्नी Radhika Merchant के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचे, जिनका वीडियो वायरल हो गया। रॉयल अंदाज में पहुंचे इस कपल की एंट्री ने शादी की चमक बढ़ा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंबानी परिवार के अन्य सदस्य भी समारोह का हिस्सा बन रहे हैं। फिलहाल प्री-वेडिंग फंक्शन जारी हैं और फैंस को 26 फरवरी की शादी की तस्वीरों का इंतजार है।