अंशुला कपूर के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बॉबी देओल के वायरल वीडियो की हो रही है। रिसेप्शन में एंट्री के दौरान बॉबी देओल का पैर हल्का-सा फिसल गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए।