Director Anurag Kashyap ने Sonam Wangchuk की जारी Hunger Strike को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी बेहद चिंताजनक है और इससे लोगों की जान की परवाह न होने का संदेश जाता है। Anurag ने कहा कि उनमें Wangchuk जैसी हिम्मत नहीं है, लेकिन वह पूरी तरह उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया, जबकि कई Users ने उनके बयान को लेकर आपत्ति भी जताई।