Anurag Dobhal ने अपने हालिया व्लॉग में डिप्रेशन को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बिग बॉस फेम अनुराग ने रोते हुए बताया कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन्हें इतना परेशान किया कि वह टूट गए। अनुराग ने यहां तक कहा कि उनके खिलाफ जान से मारने की साजिश तक रची गई। उनका यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके समर्थन में सामने आ रहे हैं।