दिग्गज फिल्म निर्देशक भारतीराजा के अंतिम संस्कार में तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। सुपरस्टार विजय, सूर्या समेत कई कलाकारों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम दर्शन के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला, जहां परिवार, दोस्त और फिल्मी सितारे भारतीराजा को याद करते नजर आए। भारतीराजा ने अपने शानदार निर्देशन और यादगार फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।Watch Out