एक्शन फिल्म Dhurandhar 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्रेलर में Ranveer Singh ‘हमजा’ के किरदार में जबरदस्त एक्शन और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के कई सीन फैंस को रोमांचित कर रहे हैं और लोग इसे ‘रोमांच से भरपूर’ बता रहे हैं। रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। रणवीर का नया अवतार देखकर दर्शकों की फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।