Viral हो रहे वीडियो के दावे गलत हैं कि Rajpal Yadav ने सलमान खान को जमानत के लिए शुक्रिया कहा। असल में यह वीडियो 8 साल पुराना है। 2018 में काला हिरण केस में सलमान खान को जमानत मिलने पर राजपाल यादव ने खुशी जताई थी। हाल ही में राजपाल यादव लोन डिफॉल्ट और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे और 16 फरवरी 2026 को उन्हें अंतरिम जमानत मिली, जिसे गलत दावे के साथ वीडियो शेयर किया जा रहा है।