'धुरंधर' फेम सिंगर Jasmine Sandlas ने अपने बचपन का एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया है। Jasmine ने बताया कि जब उन्हें 7वीं क्लास में पहली बार पीरियड्स हुए, तो उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अचानक ब्लीडिंग होने पर उन्हें लगा कि शायद उन्हें कैंसर हो गया है और वह मरने वाली हैं। बाद में उन्हें पता चला कि यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। Jasmine के इस भावुक खुलासे के बाद फैंस उनकी चिंता करने लगे, जबकि सोशल मीडिया पर पीरियड्स और जागरूकता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।