बॉलीवुड और टीवी स्टार Gauahar Khan और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Zaid Darbar ने अपनी दूसरी संतान का चेहरा दुनिया के सामने पेश किया। कपल ने अपने बेटे फरवान की पहली झलक उमराह के दौरान साझा की। फोटो में परिवार के सभी सदस्य—गौहर, जैद और उनके दोनों बेटे जेहान और फरवान—मुस्कुराते नजर आए। गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि फरवान की ओर से दुनिया को सलाम, साथ ही अपने बच्चों के लिए दुआओं की अपील की। फैंस और कई सेलिब्रिटीज़ ने भी प्यार जताया।