How To Kill Men Book Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेट्रो में सफर कर रही एक महिला "How To Kill Men" नाम की किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है। किताब का शीर्षक देखते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई। इस वायरल वीडियो को करोड़ों बार देखा जा चुका है और लाखों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ यूज़र्स ने इसे मजाकिया अंदाज़ में लिया, जबकि कुछ ने इसे गंभीर बहस का विषय बना दिया। फिलहाल, वीडियो केवल किताब के शीर्षक की वजह से चर्चा में है और इससे किताब की सामग्री या महिला की सोच के बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता। इस वीडियो में जानिए How To Kill Men Book Viral से जुड़ी पूरी जानकारी और सोशल मीडिया पर मचे बवाल की पूरी कहानी।