हल्की भावनाओं से भरा दिन… पुरानी यादें… और एक मां-बाप का अपने बेटे के लिए वही अनमोल प्यार—यही माहौल देखने को मिला Hrithik Roshan और उनकी ex-wife Sussanne Khan के घर में, जब उनके बेटे Hridhaan Roshan ने अपना 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर Hrithik और Sussanne दोनों ने सोशल मीडिया पर emotional posts शेयर किए, जिन्होंने फैंस का दिल छू लिया. Hrithik ने अपने बेटे के लिए एक पुरानी कविता शेयर की, जिसे उन्होंने सालों पहले लिखा था. उन्होंने Hridhaan को “शांत लेकिन मजबूत योद्धा” बताया और कहा कि उनका बेटा कम बोलता है लेकिन अंदर से बेहद strong और aware है. वहीं Sussanne Khan ने बचपन से लेकर अब तक की यादों का एक सुंदर montage video शेयर किया और लिखा कि Hridhaan एक pure heart और magical soul है जो जहां भी जाएगा, positivity फैलाएगा. दोनों के posts देखकर साफ था कि रिश्ते भले बदल गए हों, लेकिन बेटे के लिए प्यार आज भी उतना ही गहरा है.