भारतीय क्रिकेट कप्तान Rohit Sharma की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेडियम के बाहर हजारों लोग उन्हें देखने के लिए जमा हो गए, जिससे हालात कुछ देर के लिए बेकाबू हो गए। भीड़ को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और सुरक्षा बढ़ानी पड़ी। फैंस में रोहित को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।