Iran-Israel युद्ध के चलते मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिख रहा है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी PV Sindhu दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं, क्योंकि मिसाइल हमलों और सुरक्षा खतरे के कारण सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं। सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने जा रही थीं, तभी एयरस्पेस बंद हो गया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के पास धमाके की आवाज भी सुनाई दी, जिससे माहौल डरावना हो गया। फिलहाल भारतीय दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है और वह सुरक्षित हैं।