टीवी अभिनेता Karanvir Bohra के पिता और मशहूर प्रोड्यूसर Mahendra Bohra का निधन हो गया है। इस दुखद खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर है। करणवीर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने पिता को याद किया और कहा कि वह उन्हें शब्दों से ज्यादा मिस करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पिता शांति से इस दुनिया से विदा हुए। अभिनेता ने अपने पिता को मजबूत, प्रेरणादायक और नेक इंसान बताते हुए लिखा कि उनकी सीख हमेशा उनके साथ रहेगी।