Mahima Chaudhry की बेटी Arina Chaudhry इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक वायरल पोस्टर के सामने आने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि अरिना ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया है। हालांकि, इस खबर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टर में अरिना का लुक देखकर फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। क्या वाकई महिमा चौधरी की बेटी जल्द स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं? इस खबर ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।Watch Out