रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar 2) रिलीज से पहले फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रही है। मेकर्स ने घोषणा की है कि पहले पार्ट 'धुरंधर' को 13 मार्च से सिनेमाघरों में फिर से दिखाया जाएगा, ताकि नए दर्शक भी कहानी का अनुभव कर सकें और पुराने फैंस फिर से एंटरटेन हो सकें। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन की तिकड़ी धमाल मचाने वाली है। यह कदम धुरंधर 2 के बज्ज को बनाए रखने और बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए उठाया गया है।