मुंबई में शनिवार रात मलाइका अरोड़ा अपने सेंसुअल और स्टाइलिश लुक को लेकर फिर सुर्खियों में आ गईं। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं मलाइका ने पैपराजी को कॉन्फिडेंट पोज दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी फिटनेस और ग्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे। हालांकि कुछ यूजर्स ने उम्र को लेकर ट्रोल किया, मगर मलाइका हमेशा की तरह बेपरवाह अंदाज़ में नजर आईं और ट्रोल्स को नजरअंदाज करती दिखीं।