कुकिंग रियलिटी शो MasterChef India के सीजन 9 का खिताब गंधे ब्रदर्स ने अपने नाम कर लिया है। Vikram Gandhe और Ajinkya Gandhe की जोड़ी ने शानदार डिशेज से जजों को प्रभावित कर ट्रॉफी जीती। फिनाले में उनकी क्रिएटिव कुकिंग और बेहतरीन प्रेजेंटेशन ने सभी का दिल जीत लिया। विजेता बनने पर दोनों को ट्रॉफी के साथ आकर्षक प्राइज मनी भी दी गई। उनकी जीत के बाद फैंस और फूड लवर्स सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।