Meenakshi Seshadri एक बार फिर acting world में comeback को लेकर चर्चा में हैं। 80s और 90s की मशहूर actress अब करीब 30 साल बाद entertainment industry में वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने social media पर एक emotional video share कर fans को यह खुशखबरी दी। Video में Meenakshi ने बताया कि वो अपनी “कर्मभूमि” Mumbai लौट आई हैं और अब फिल्मों व OTT projects में meaningful roles की तलाश कर रही हैं। Actress ने साफ कहा कि उन्हें ऐसा किरदार चाहिए जो दमदार हो और audience पर असर छोड़े। Reports के मुताबिक Meenakshi Seshadri कुछ नए film projects और OTT shows को लेकर बातचीत कर रही हैं, हालांकि अभी किसी project का official announcement नहीं हुआ है। Fans अब उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी excited नजर आ रहे हैं।