हाल ही में Nora Fatehi एक नए controversy को लेकर चर्चा में आ गई हैं। Reports के मुताबिक, गाने “सरके चुनर” को लेकर उठे विवाद के बाद Nora Fatehi ने राष्ट्रीय महिला आयोग यानी National Commission for Women (NCW) के सामने पेश होकर अपनी बात रखी। बताया जा रहा है कि इस गाने के कुछ visuals और lyrics को लेकर सोशल media पर काफी बहस हुई थी, जिसके बाद मामला NCW तक पहुंच गया। इसी सिलसिले में Nora Fatehi को पूछताछ और सफाई के लिए बुलाया गया। खबरों के अनुसार, Nora ने आयोग के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने विवाद को लेकर खेद भी जताया। इस मामले में पहले Sanjay Dutt का नाम भी चर्चा में आया था। फिलहाल यह controversy सोशल मीडिया पर तेजी से viral हो रही है और लोग इस पर mixed reactions दे रहे हैं।