पिछले कुछ समय से प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच लंबे समय बाद प्रेमानंद जी महाराज भक्तों के बीच नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महाराज जी अपने भक्तों का अभिवादन करते और उन्हें आशीर्वाद देते दिखाई दे रहे हैं। उनके दर्शन पाकर श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रेमानंद जी को स्वस्थ देखकर भक्त राहत महसूस कर रहे हैं और सोशल Media पर उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।Watch Out