Raghav Chadha News:राघव चड्ढा के कथित तौर पर BJP में शामिल होने की खबरों के बीच अब फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने इस पूरे मामले पर तंज कसकर माहौल और गर्मा दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट करते हुए राघव पर हल्की-फुल्की खिल्ली उड़ाई, जिससे यूजर्स के बीच अलग ही चर्चा शुरू हो गई। “राघव चड्डी…” जैसे शब्दों के साथ उनका यह कटाक्ष तेजी से वायरल हो रहा है। इस रिएक्शन ने राजनीतिक बहस को और ज्यादा मसालेदार बना दिया है।