हरिद्वार से जुड़ा राघव चड्ढा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूजा के बाद वह कुछ लोगों से मिलते दिखाई देते हैं। इसी दौरान कुछ लोग उन्हें मजाकिया अंदाज में "BJP जॉइन करने की बधाई" देते हैं। इसके बाद जब एक शख्स खुद को दिल्ली के करोल बाग का बताता है, तो राघव के चेहरे के भाव बदलते नजर आते हैं। इसी क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग शुरू हो गई है। हालांकि, वीडियो में राघव चड्ढा ने BJP जॉइन करने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और वायरल दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।