साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी की रस्मों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में दोनों की हल्दी सेरेमनी की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आई, जो तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में कपल ट्रेडिशनल येलो आउटफिट में बेहद खुश नजर आ रहा है। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में यह प्री-वेडिंग फंक्शन बेहद निजी रखा गया। फैंस अब शादी की आधिकारिक तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं