RJ Mahvash और cricketer Yuzvendra Chahal को लेकर लंबे समय से dating rumours चल रहे थे। दोनों को कई बार साथ देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा होती रही। अब पहली बार Mahvash ने खुलकर इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक podcast interview में Mahvash ने साफ कहा कि उनके और Chahal के बीच सिर्फ दोस्ती है। उन्होंने बताया कि लोग छोटी-छोटी बातों को बड़ा बना देते हैं और follow-unfollow जैसी चीजों को भी relationship से जोड़ देते हैं। Mahvash ने कहा कि जब Chahal अपने मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त की तरह उनके साथ खड़ी थीं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर fans हैरान नजर आए। कई लोग जहां इसे genuine friendship बता रहे हैं, वहीं कुछ users अब भी दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं।