Salim Khan की तबीयत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब बेहतर है और वे क्रिटिकल नहीं हैं। ब्रेन हैमरेज के बाद उन्हें मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टरों ने बताया कि अगर सुधार इसी तरह जारी रहा तो कल वेंटिलेटर हटा लिया जाएगा। परिवार अस्पताल में मौजूद है और उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है।