salim khan hospitalized: बॉलीवुड स्टार Shah Rukh Khan शनिवार शाम Salim Khan से मिलने मुंबई के Lilavati Hospital पहुंचे। 90 वर्षीय सलीम खान 17 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं। किंग खान की यह मुलाकात परिवार के प्रति सपोर्ट के तौर पर देखी जा रही है। पपराजी को उनकी झलक नहीं मिली, लेकिन उनकी कार के अस्पताल में एंट्री और करीब एक घंटे बाद बाहर निकलने के वीडियो वायरल हो गए। खबर है कि उस वक्त Salman Khan भी अस्पताल में मौजूद थे।