बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan हाल ही में बिजनेसमैन Mohak Nahta की शादी में शामिल हुए, जहां उनकी एंट्री ने महफिल में चार चांद लगा दिए। खास बात यह रही कि अपने पिता Salim Khan के अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले ही सलमान इस शादी में नजर आए। शादी समारोह में भाईजान अपने खास स्वैग और स्टाइल में दिखे और पपराजी को मुस्कुराते हुए कई पोज भी दिए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।