Salman Khan House Firing Case में बड़ा कानूनी अपडेट सामने आया है। मामले के एक आरोपी ने मुंबई की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दाखिल की है। उसने अदालत से कहा है कि वह पहले से एक दूसरे मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है, इसलिए कोर्ट के आदेश के बिना मुंबई में पेश नहीं हो सकता। आरोपी ने Production Warrant जारी करने की मांग की है ताकि उसे इस केस में अदालत के सामने पेश किया जा सके। उसका कहना है कि वह कानूनी प्रक्रिया में शामिल होकर निष्पक्ष ट्रायल चाहता है। अब इस अर्जी पर अदालत का फैसला आना बाकी है।