कॉमेडियन Samay Raina एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने शो में Amitabh Bachchan पर की गई एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इसके बाद एक्टर Ajaz Khan ने समय रैना पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें खुली धमकी दे दी, जिसमें उन्होंने कहा – “मुझे दिख मत जाना…” यह पूरा मामला अब तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है।