45 साल की उम्र में Sambhavna Seth के जीवन में आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। 8 IVF फेल होने और मिसकैरेज का दर्द झेलने के बाद एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों की डिलीवरी के दौरान का भावुक पल देखकर Sambhavna Seth खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। सालों के संघर्ष, इंतजार और दर्द के बाद मां बनने की खुशी ने सभी को भावुक कर दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।