बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त से जुड़े चर्चित केस को लेकर वरिष्ठ सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने बड़ा खुलासा किया है। निकम ने बताया कि जब कोर्ट ने संजय दत्त को सजा सुनाई थी, तब वह काफी घबरा गए थे और बार-बार कह रहे थे कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। निकम के मुताबिक, उन्होंने संजय दत्त से कहा था कि मीडिया उन्हें देख रही है, इसलिए खुद को संभालकर रखें।