Saaraa Khan इन दिनों अपने पति Krish Pathak के साथ शेयर किए गए एक Dance Video को लेकर चर्चा में हैं। Vacation के दौरान बीच सड़क पर दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जहां कई फैंस ने कपल की केमिस्ट्री और मस्ती की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने Saaraa को Body Shame करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके वजन और पतले शरीर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जबकि कुछ ने उनकी टांगों का मजाक उड़ाया। हालांकि, बड़ी संख्या में फैंस उनके समर्थन में भी सामने आए और Body Shaming को गलत बताते हुए ट्रोल्स की आलोचना की।