दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को OTT से हटाए जाने के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अभिनेता वरुण बडोला ने पहली बार इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक फिल्म क्यों नहीं देखी और OTT से फिल्म हटाए जाने के पूरे विवाद पर अपनी राय भी रखी।पहले Punjab '95 नाम से बनी यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है। कई वर्षों तक सेंसर संबंधी अड़चनों का सामना करने के बाद फिल्म OTT पर रिलीज हुई, लेकिन 48 घंटे के भीतर ही इसे हटा लिया गया। इसके बाद से सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज हो गई है।Watch Out