सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के बाद भी तान्या मित्तल लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हलचल मचा दी है। वीडियो में तान्या एक लग्जरी होटल रूम में बैठी नजर आ रही हैं, जहां उन्हें गोल्ड प्लेटेड आईफोन गिफ्ट किया गया है। खास बात यह है कि फोन पर भगवान राम की आकृति बनी हुई है। इस महंगे तोहफे को देखकर फैंस हैरान हैं और कयास लगा रहे हैं कि आखिर यह खास गिफ्ट उन्हें किसने दिया है।