साउथ सुपरस्टार Yash की मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxic को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज बार-बार टलने से fans काफी परेशान थे, लेकिन अब actress Tara Sutaria ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचीं तारा से जब Toxic की delay release को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि एक बड़ी फिल्म को बनाने में काफी समय और मेहनत लगती है। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज में देरी के पीछे कई बड़े reasons हैं, जिन्हें audience जल्द समझेगी। तारा ने fans को भरोसा दिलाते हुए कहा कि “सब्र का फल मीठा होगा।” बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट पहले 19 मई थी, फिर इसे 4 जून तक बढ़ाया गया। हालांकि अब नई रिलीज डेट का इंतजार किया जा रहा है। फिल्म में यश के साथ तारा और Kiara Advani भी नजर आएंगी।