साउथ अभिनेत्री Trisha Krishnan ने एक मशहूर अपैरल ब्रांड पर नाराज़गी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि होम डिलीवरी में मिले कपड़ों से शरीर की बदबू आ रही थी। तृषा के मुताबिक, ऐसा पहली बार नहीं बल्कि लगातार तीसरी बार हुआ है। उन्होंने ब्रांड को टैग करते हुए लिखा कि कम से कम पैक करने से पहले कपड़ों को जांच लिया करें। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हो गई और कई यूजर्स ने भी अपने खराब ऑनलाइन शॉपिंग अनुभव साझा किए। फिलहाल, इस मामले पर संबंधित ब्रांड की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।