Twisha Sharma को भोपाल में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। सबसे दर्दनाक पल तब देखने को मिला जब ट्विशा के पिता अपनी बेटी को आखिरी विदाई देते हुए फूट-फूटकर रो पड़े। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम संस्कार में परिवार, रिश्तेदार और करीबी लोग मौजूद रहे। हर कोई सदमे में नजर आया और लगातार यही सवाल उठता रहा कि आखिर इतनी कम उम्र में ट्विशा के साथ ऐसा क्या हुआ। वहीं दूसरी तरफ Twisha Sharma death case की जांच अभी जारी है। मामले में आरोपी पति Samarth Singh से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। साथ ही AIIMS Delhi की forensic team द्वारा दूसरा postmortem भी किया जा चुका है। अब पूरा देश इस मामले की final report और सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहा है।