Jasmine Sandlas का Hyderabad Live Concert अब विवादों में आ गया है। Social Media पर कई Fans ने दावा किया कि Singer तय समय से करीब 3 घंटे देरी से स्टेज पर पहुंचीं। कुछ लोगों ने Performance के दौरान Lip Sync करने का भी आरोप लगाया। वहीं कई Fans ने Event Management पर भी खराब व्यवस्था, Communication की कमी और Mismanagement के आरोप लगाए। Concert के बाद कई Users ने अपने खराब अनुभव सोशल Media पर शेयर किए, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि, Jasmine Sandlas या Event Organisers की ओर से इन आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।