बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि मंदिर दर्शन के दौरान पहना गया उनका आउटफिट है। वरुण हाल ही में मंदिर पहुंचे, जहां उन्हें बनियान और शॉर्ट्स में देखा गया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने अभिनेता के साधारण और कैजुअल अंदाज की तारीफ की, तो वहीं कई यूजर्स ने मंदिर जैसे धार्मिक स्थल पर ऐसे कपड़े पहनने को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं और यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।Watch Out