On Set: 'वसुधा' के आगामी एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। वसुधा के सम्मान पर बात आते ही दादीसा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। जब मैनेजर की हरकत उन्हें नागवार गुजरती है, तो वह सबके सामने उसे करारा थप्पड़ जड़ देती हैं। दादीसा का यह कदम पूरे माहौल को हिला देता है और परिवार के सभी सदस्य हैरान रह जाते हैं। क्या इस घटना के बाद कहानी में नया मोड़ आएगा? जानिए इस खास ऑन-लोकेशन अपडेट में।