टीवी के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल Karan Kundrra और Tejasswi Prakash एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रियलिटी शो ‘Desi Bling’ में करण ने तेजस्वी को बेहद रोमांटिक अंदाज़ में प्रपोज कर दिया। करण घुटनों पर बैठे और तेजस्वी से पूछा, “Will You Marry Me?” जिसके बाद उन्होंने डायमंड रिंग पहनाकर सबको चौंका दिया। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन इसी बीच करण की एक्स गर्लफ्रेंड Anusha Dandekar का एक cryptic पोस्ट चर्चा में आ गया। अनुषा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “Thank God… अगर आप जानते हैं तो जानते हैं।” बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को करण-तेजस्वी के प्रपोजल से जोड़ने लगे। कुछ लोगों ने अनुषा को troll किया तो कुछ ने इसे सिर्फ coincidence बताया।