ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दुबई में मौजूद साउथ सुपरस्टार विष्णु मांचू डरावने हालात का सामना कर रहे हैं। एक्टर परिवार से मिलने दुबई गए थे, तभी आसमान में मिसाइलें और धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि तेज धमाकों से उनका घर हिल गया और उनकी बेटी डर गई। विष्णु ने लिखा कि कोई भी बच्चा युद्ध की आवाजें सुनकर बड़ा न हो। वीडियो वायरल होते ही फैंस उनकी और उनके परिवार की सलामती की दुआ कर रहे हैं।