Cannes 2026 में Anjali Phogat अपने अनोखे लुक को लेकर चर्चा में आ गई हैं। रेड कार्पेट पर उनके आउटफिट पर प्रेमानंद जी महाराज की तस्वीर नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इस लुक की तारीफ की, तो कई यूजर्स ने इसे लेकर सवाल उठाए और ट्रोल करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते अंजलि फोगाट का यह वीडियो वायरल हो गया। आखिर कौन हैं अंजलि फोगाट और क्यों उनके कान्स लुक को लेकर इतना हंगामा मचा है? जानिए पूरी खबर।