कॉमेडियन-एक्टर Rajpal Yadav इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी राधा को परिवार rajpal yadav family मजबूत आधारशिला माना जाता है। राजपाल की पहली पत्नी करुणा का 1992 में निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने 2003 में राधा से शादी की। राधा सिर्फ अपनी दो बेटियों की ही नहीं, बल्कि कुल 15 बच्चों की जिम्मेदारी संभालती हैं और परिवार को साथ लेकर चलती हैं। कहा जाता है कि उन्होंने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और करियर पर खास ध्यान दिया है, जिससे राजपाल यादव की निजी जिंदगी में स्थिरता आई।